Wednesday, 25 June, 2008

ऐ मेरे हमसफर: अभिनेत्री नूतन का गाया एक दुर्लभ गीत

महफिल ब्लॉग शुरु करते समय मेरी इच्छा थी कि इसपर दुर्लभ गीत ही सुनायें जायें। इस कड़ी में मैने कई दुर्लभ और मधुर गीत सुनाये भी। इस कड़ी में अभिनेता दिलीपकुमार का गाया हुआ गीत लागी नाही छूटे भी शामिल था।

कुछ सालों पहले मैने मेरी पसंदीदा अभिनेत्री नूतन की आवाज में एक गीत सुना था। (जी हाँ नूतन ने भी कुछ गीत गाये हुए हैं) उस गीत को मैने बाद में बहुत खोजा पर वह कहीं नहीं मिला। कल परसों नेट पर आखिरकार वह गीत मिल ही गया। अब यह गीत मुझे जहाँ से मिला वह आप जब जानेंगे तो आश्चर्यचकित रह जायेंगे। ( इस का खुलासा एक दो दिन में ॥दस्तक॥ पर होगा)

तो लीजिये प्रस्तुत है नूतन जी का गाया हुआ गीत, यह गीत नूतनजी की माँ शोभना समर्थ द्वारा निर्देशित फिल्म छबीली 1960 का है। इस गीत को संगीतबद्ध किया है स्नेहल भाटकर ने।

लीजिये सुनिये।

ऐ मेरे हम सफर
ले रोक अपनी नजर
ना देख इस कदर
ये दिल है बड़ा बेसबर

चांद तारों से पूछ ले
या किनारो से पूछ ले
दिल के मारो से पूछ ले
क्या हो रहा है असर

ले रोक अपनी नजर
ना देख इस कदर
ये दिल है बड़ा बेसबर

मुस्कुराती है चांदनी
छा जाती है खामोशी
गुनगुनाती है जिंदगी
ऐसे में हो कैसे गुजर

ले रोक अपनी नजर
ना देख इस कदर
ये दिल है बड़ा बेसबर

20 comments:

रंजू ranju said...

वाकई तो पहली बार सुना मैंने ..बहुत शुक्रिया आपका सागर जी

अल्पना वर्मा said...

Nutan ji bahut achcha gaati hain yah un ke ek interview mein bahut pahle suna tha--lekin un ke filmi geet kabhi nahin sune they---
sach mein ye bahut hi pyara sa geet hai aur lag hi nahin raha ki unhone gaya hai--shukriya is rare geet ko aap ne sunwaya.

सजीव सारथी said...

वाह क्या गाना याद दिलाया आपने , नूतन यूँ भी मेरी पसंदीदा है, फ़िल्म की झलकियाँ सामने आ गयी

yunus said...

सागर भाई इस फिल्‍म में नूतन ने एक और गाना गाया था वो भी मेरे पास है । नूतन की आवाज़ बिल्‍कुल एक सीजन्‍ड गायिका की आवाज़ लगती है ।
एक बेहतरीन गीत की याद दिलाने के लिए शुक्रिया ।

सागर नाहर said...

हाँ यूनुस भाई
वह गीत शायद सुधा मल्होत्रा के साथ गाया था। हमें उस गीत को सुनाईये ना...

कामोद Kaamod said...

शुक्रिया .....

hemjyotsana said...

bahut hi acha geet sunne ko mila,
aanand aagya
bahut acha gaaya hai nutan jee ne,
aabhaar ke saath
saadar
hemjyotsana

anitakumar said...

नूतन की आवाज इतनी सुरीली थी मुझे तो पता ही न था, कितना कुछ है जानने को या इलाही या तो वक्त दे दे या ये सारा ज्ञान का संमदर सोख ले

Udan Tashtari said...

पहले कभी नहीं सुना था-अच्छा लगा.

Suresh Chiplunkar said...

बढ़िया गीत है, सुना हुआ था, लेकिन पुनः सुनकर मजा आ गया, काफ़ी दिनों से विविध भारती पर यह गीत नहीं बजा है… यूनुस भाई ध्यान दें :)

Lavanyam - Antarman said...

Beautiful Lady singing a Lovely song -
Thank you for this listening pleasure -
- Lavanya

महेन said...

कमाल है इतना प्यारा गीत कैसे मशहूर नहीं हुआ… प्रोफ़ेशनल गायक ना होते हुए भी नूतन जी ने कितनी फ़ीलिंग्स के साथ गाया है।
बहुत बहुत शुक्रिया।
शुभम।

Dr Prabhat Tandon said...

धन्यवाद सागर भाई !

Harshad Jangla said...

Dhanyavaad for a nice song.

-Harshad Jangla
Atlanta, USA

श्रद्धा जैन said...

नूतन की आवाज इतनी सुरीली थी मुझे तो पता ही न था
पहले कभी नहीं सुना था

अच्छा लगा

तैनीप्लिनी said...

नूतन जी गाती भी थीं?? मैने सोचा ही न था! बहुत धन्यवाद इस प्यारे गीत और इस ब्लॉग के लिए!

Deepak Purbia said...

vakyi nutan dhara gaya yah geet lajwab hai

advocate rashmi saurana said...

aabhar sundar geet ko sunane ke liye.

मीडियागुरु said...

We request Yunus ji to give us an opportunity of listening the other song sung by Nutan in Chabili by posting the same on his blog radiovani.

Anonymous said...

THANX 4 IT.Its really nice to listen such a wonderful song. Mujhe pata nhi tha NUTANJI gati b thi,wo b itna achcha.
thankyou