पंछी बावरा... नय्यरा आपा की आवाज में एक मधुर गीत
खुर्शीद की आवाज में आपने भक्त सूरदास फिल्म का यह गीत अनेको बार सुना होगा। इस गीत को पंडित ज्ञानदत्त जी ने राग केदार में ढ़ाला था, और लिखा था डी एन मधोक ने। भक्त सूरदास के बरसों बाद नय्यरा नूर ने एक प्राइवेट एल्बम के लिये इस गीत को गाया था।
नय्यरा आपा का जन्म असम में हुआ था और बाद में वे पाकिस्तान में रहीं। लीजिये इस सुन्दर गीत को नय्यरा आपा की आवाज में सुनिये
Download link
पंछी बावरा
चांद से प्रीत लगाये
छाया देखी नदी में मूरख
फूला नहीं समाया
वो हरजाई तारों के संग
अपनी रात रचाये
पंछी बावरा
कौन बताये तुझे चकोरा
गोरे मन के काले
ज्यूं ज्यूं प्रीत बढ़ायेगा तू
त्यूं त्यूं ये घट जाये
चांद से प्रीत लगाये
पंछी बावरा
नय्यरा आपा हिन्दी ब्लॉग जगत में
कभी हम खूबसूरत थे विमलजी की ठुमरी













