संभव है कि होम पेज खोलने पर इस ब्लॉग में किसी किसी पोस्ट में आपको प्लेयर नहीं दिखे, आप पोस्ट के शीर्षक पर क्लिक करें, अब आपको प्लेयर भी दिखने लगेगा, धन्यवाद।
Showing posts with label Mr. Madan. Show all posts
Showing posts with label Mr. Madan. Show all posts

Tuesday, 25 August 2009

द फर्स्ट इंडियल आईडल: मास्टर मदन

द फर्स्ट इंडियल आईडल: मास्टर मदन ( The first Indian Idol: Mr. Madan)इस शीर्षक से परसों ( दिनांक 23.08.2009 को) हिन्दुस्तान टाइम्स में एक लेख छपा है। स्व. मास्टर मदन (singer Master Madan) पर इस लेख के लिये हि.टा के वरिष्‍ठ लेखक श्री प्रवीण कुमार दोंती (Praveen Kumar Donthi) इस महान गायक पर बहुत खोजबीन की। शिमला में उनके भाई मोहन जी का पता लगाया और मोहन जी के पुत्र जसपाल सिंह और पुत्री रविन्दर कौर से भी मदन जी के बारे में बात चीत की।
कुछ दिनों पहले मैने स्व. मोहम्मद रफी साहब को समर्पित एक ब्लॉग पर मा. मदन (Mr. Madan) पर एक लेख पढ़ा; चुंकि मेरे पास उनके गाये हुए ये आठों गाने थे और ये उनके कई प्रशंसकों के लिये आज भी दुर्लभ थे। मैने उस पोस्ट पर टिप्प्णी छोड़ी कि जिन्हें यह गीत चाहिये कृपया मुझे मेल करें, मैं आठों गीत भेज दूंगा। इस टिप्पणी के बाद कई लोगों के मेल मिले और मैने उन्हें ये गीत भेजे।
प्रवीण कुमार जी ने इस टिप्पणी को देखकर मुझे मेल किया और मेरा फोन नंबर लेकर मुझसे बात की, और मैने उन्हें भी गीत भेजे। उसके बाद यह लेख छपा और कई लोगों ने हिन्दुस्तान टाइम्स के उक्‍त लेख से मेरा पता जानकर गाने भेजने की फरमाईश की।
मुझे लगा कि आज भी आठ में से छ: गीत कई लोगों ने नहीं सुने, उनके लिये आज भी ये गीत दुर्लभ हैं, तो क्यों ना इस पर एक पोस्ट लिख दी जाये ताकि जब भी लोग गूगल से सर्च करेंगे , उन्हें ये गीत मिल जायेंगे। मास्टर मदन पर हिन्दी में पहले कुछ पोस्ट्स आ चुकी हैं तो पोस्ट में मास्टर मदन के बारे में जानकारी देना मुझे उचित नहीं लगता।
तो प्रस्तुत है स्व. मास्टर मदन के वे आठों गीत डाउनलोड लिंक के साथ। आप इन्हें सुन भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। गीत डाउनलोड करने के लिये हिन्दी में लिखे गीत के शब्दों पर क्लिक कीजिये।


यूं ना रह रह के हमें तरसाईये


बांगा विच..


चेतना है तो चेत ले


गोरी गोरी बैंया, श्याम सुन्दर.
.


हैरत से तक रहा है




मन की रही मन में


मोरी बिनती मानो कान्ह रे


रावी दे परले कन्डे वे मितरा


Download Link/डाउनलोड
यूं ना रह रह के हमें तरसाईये

बांगा विच..

चेतना है तो चेत ले

गोरी गोरी बैंया, श्याम सुन्दर..

हैरत से तक रहा है

मन की रही मन में

मोरी बिनती मानो कान्ह रे

रावी दे परले कन्डे वे मितरा


Related Links:
Forgotten voice: Master Madan - His music added.
Master Madan, one last time: Thumri.com

Blog Widget by LinkWithin

गीतों की महफिल ©Template Blogger Green by Dicas Blogger.

TOPO